फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Food delivery boy was surrounded and beaten by six people of the village, case registered

Mohali News: फूड डिलीवरी ब्वॉय को घेरकर गांव के छह लोगों ने पीटा, केस दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 02:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 08 Jun 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Food delivery boy was surrounded and beaten by six people of the village, case registered
मोहाली। गांव गुडाना में एक फूड डिलीवरी ब्वॉय को घेरकर गांव के ही छह लोगों ने मिलकर पीटा डाला। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह, रमन, जगदीप सिंह, हरिंदर सिंह, धर्मवीर सिंह और वकील सभी निवासी गांव गुडाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुरसेवक सिंह (22) निवासी गांव गुडाना ने बताया कि वह फूड डिलीवरी का काम करता है। पांच जून को शाम करीब साढ़े सात बजे वह काम के सिलसिले में कार में जा रहा था। जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचा तो गांव के गुरसेवक सिंह ने कार के आगे ट्रैक्टर लगाकर उसके रोक लिया। इसके बाद ट्रैक्टर से उक्त आरोपी उतरे और उससे बहस करते हुए गालियां निकालने लगे। इसके बाद जब वह अपने घर गया तो आरोपी गुरसेवक अपने साथियों के साथ आया और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित को इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन




रंजिश के चलते की मारपीट

इस मामले में पीड़ित गुरसेवक ने बताया कि आरोपी गुरसेवक उसके गांव के ही परिवार से है। वह ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज पर गाने बजाता था। इसके लिए उसे कई बार मना किया तो बात मानने के बजाय वह लड़ाई-झगड़ा करने लगा। इस बात को लेकर उसके मन में काफी समय से रंजिश थी। एक बार मामला गांव के सरपंच के पास भी पहुंचा तो उन्होंने भी पीड़ित गुरसेवक को ही गलत बताया था। इसके बाद भी आरोपी ने उसको परेशान करना नहीं छोड़ा। वह जहां कहीं भी उसे मिलता तो वह उसको आंखों दिखाकर घूरता था और परेशान करने की कोशिश करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed