{"_id":"5df3edc28ebc3e696a2e9014","slug":"flight-cancell-of-chandigarh-dubai-for-two-months-from-today-mohali-news-pkl359858031","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः दो माह के लिए चंडीगढ़- दुबई की फ्लाइट कैंसिल, नाम का रह गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः दो माह के लिए चंडीगढ़- दुबई की फ्लाइट कैंसिल, नाम का रह गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Sat, 14 Dec 2019 03:53 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंटरनेशनल तगमा सिर्फ नाम का रह जाएगा। क्योंकि 14 दिसंबर 2019 से 15 फरवरी 2020 तक चंडीगढ़-दुबई फ्लाइट को कैंसिल करने का निर्णय किया है। चंडीगढ़ से अब केवल शारजाह अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन ही बचा है।
इंडिगो एयरलाइंस के सूत्रों के अनुसार, खराब दृश्यता और खराब मौसम के कारण सर्दियों के मौसम में नियमित देरी और उड़ानों को रद्द करने के कारण इंडिगो ने अपने दुबई उड़ान संचालन को 2 महीने के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हर बार सर्दियों के मौसम में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फ्लाइट का देरी से आनो, कैंसिलेशन व डायवर्जन होते हैं।
पिछले साल सर्दियों के मौसम के दौरान 33 परिचालन उड़ानों में से लगभग 70 फीसदी उड़ानों में देरी से आगमन हुआ। एयरलाइन ऑपरेटरों का मानना है कि उड़ानों के विलंब और रद्द होने से यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइन ऑपरेटरों को भी असुविधा होती है।
विज्ञापन
धर्मशाला, कुल्लू, श्रीनगर की उड़ानें रद्द, चार फ्लाइट्स लेट
धर्मशाला और कुल्लू की उड़ानें खराब दृश्यता के कारण रद्द कर दी गई हैं। वहीं इंडिगो की चंडीगढ़-श्रीनगर फ्लाइट लगातार 8वें दिन रद्द रही। खराब मौसम और दिल्ली में पुअर विजिबिलिटी के चलते करीब आधा दर्जन फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से रवाना हुईं। इंडिगो की बेंगलुरु-चंडीगढ़ फ्लाइट आधा घंटा लेट 10.45 पर आकर 12.34 पर रवाना हुई।
यह फ्लाइट बेंगलुरु से ही लेट थी। इंडिगो की दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट दो घंटे की देरी से दोपहर 1.50 पर आई और यहां से 2.49 पर रवाना हुई। इंडिगो की चंडीगढ़-दिल्ली फ्लाइट 2.20 पर आई व शाम 4.03 पर रवाना हुई। यह फ्लाइट दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से लेट हुई। इंडिगो की चंडीगढ़-हैदराबाद फ्लाइट 2.55 की बजाय शाम 4.13 पर रवाना हुई।