फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Flat dispute turns violent in Maya Garden City; couple attacked with swords, two injured

Mohali News: मायागार्डन सिटी में फ्लैट विवाद हिंसक, दंपती पर तलवारों से हमला, दो घायल

Sat, 25 Jul 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Flat dispute turns violent in Maya Garden City; couple attacked with swords, two injured
जीरकपुर। नगला रोड स्थित मायागार्डन सिटी सोसायटी में फ्लैट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। डी-7 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 502 में रहने वाले संजय ग्रोवर और उनकी पत्नी पर तलवारों से हमला हुआ। इस हमले में दोनों घायल हो गए, आरोपियों पर अवैध कब्जे का आरोप है।
विज्ञापन




संजय ग्रोवर ने आरोप लगाया है कि उनके पूर्व किरायेदार राहुल और अमनदीप कौर ने दस-बारह साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। ग्रोवर के अनुसार, आरोपी उनके फ्लैट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने डी-6 ब्लॉक का फ्लैट नंबर 601 राहुल और अमनदीप कौर को किराये पर दिया था। आरोप है कि दोनों ने करीब डेढ़ साल तक किराया नहीं दिया। फ्लैट खाली करते समय वे एसी, गीजर, आरओ, इनवर्टर सहित अन्य सामान भी ले गए। ग्रोवर ने पुलिस को 24 दिसंबर 2025 से अब तक करीब दस लिखित शिकायतें दी हैं। संजय ग्रोवर का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने और अवैध कब्जे की कोशिश रोकने की मांग की है।
विज्ञापन




हमले का विवरण और पूर्व प्रयास

किराया समझौता समाप्त होने के बाद ग्रोवर ने आरोपियों की सोसायटी में एंट्री बंद करवा दी थी। इसकी जानकारी आरडब्ल्यूए को भी दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी बिना स्टिकर के सोसायटी में दाखिल हो गए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड को तलवार दिखाकर डराया और ग्रोवर के फ्लैट में घुसकर हमला किया। ग्रोवर का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी फ्लैट पर ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस और आरडब्ल्यूए पर आरोप

ग्रोवर ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। पिछले बुधवार को आरोपियों ने सड़क पर उनके साथ मारपीट की थी। ग्रोवर का आरोप है कि आरडब्ल्यूए ने बिजली मीटर उतरने और सील लगने के बाद भी आरोपियों को बिजली कनेक्शन दिया। इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने कहा कि बयान दर्ज होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







जैसे ही पीड़ित अपने बयान दर्ज करवाते हैं, मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह, एसएचओ, थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed