{"_id":"604fb40a8ebc3ec3982c8c82","slug":"five-miscreants-arrested-who-rob-people-in-mid-night-mohali-news-pkl407262710","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात लूट-डकैती करने वाले गिरोह के पांच बदमाश काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात लूट-डकैती करने वाले गिरोह के पांच बदमाश काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने आधी रात घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो बदमाशों की अभी तलाश है। इन बदमाशों से चोरी की तीन पल्सर मोटरसाइकिल, एक पिस्टल प्वाइंट 315 बोर समेत दो रौंद और घातक हथियार बरामद हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी से जिले के विभिन्न इलाकों में हुई 170 वारदातें सुलझी हैं। बदमाशों के खिलाफ थाना सदर खरड़ में लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इनकी पहचान राकेश गिरी निवासी सुल्तानपुर जिला बरेली, यूपी हाल निवासी सोहाना, शाहरूख खान थाना बहजोई, जिला संबल, यूपी हाल निवासी जीरकपुर, चंदन निवासी मुरादाबाद, यूपी हाल निवासी जीरकपुर, नानू निवासी मुज्जफरपुर यूपी और सोहिल निवासी मिर्जापुर यूपी के रूप में हुई है। जबकि दो बदमाश सोनू और अजय फरार हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गिरोह के बदमाश खरड़ में नए बस रहे एरिया में काफी सक्रिय हैं। जो कि चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सुबह और शाम अंधेरे में आम लोगों को निशाना बनाते हैं। वह उनसे नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते हैं। जबकि नए बस रहे इलाके में यह बदमाश आधी रात के समय घरों में घुसकर डकैती करते थे। आधी रात जब लोग नींद में होते थे तो वे उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर देते थे और घरों में डकैती की वारदात करके फरार हो जाते थे। सूचना मिलने के बाद एसपी जांच हरमनदीप सिंह हंस और डीएसपी जांच गुरचरण सिंह की अगुवाई वाली टीम ने इलाके में पूरा ट्रैप लगाया। इसके बाद जैसे ही आरोपी इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे, तो उसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद जब पुलिस ने पांचों बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने सभी राज खोल दिए।
दस साल से सक्रिय, सभी की उम्र 25 साल से कम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन वारदातों में शामिल बदमाश बड़ी उम्र के नहीं थे, बल्कि सभी 24 से 25 साल तक के हैं। सभी बदमाश पिछले दो साल से इस इलाके में सक्रिय थे। कोरोना काल में भी इलाके में उन्होंने लगातार वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बदमाशों ने चोरी का सामान कहां पर बेचा है। इसके बाद पुलिस उन दुकानदारों पहचान भी करेगी जो इन बदमाशों से सामान खरीदते थे।
विज्ञापन
बदमाशों के साथियों पर पहले भी दर्ज हैं केस
आरोपियों ने अब तक सन्नी एनक्लेव खरड़ के इलाके में 79 वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा 90 वारदातें जीरकपुर और एयरपोर्ट रोड के आसपास के इलाके में की थी। यह बदमाश सभी वारदातों को रात के समय अंजाम देते थे। इस गिरोह के बदमाशोें के खिलाफ लूट और डकैती की धाराओं में पहले भी केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।