{"_id":"601f03c88ebc3ed1b26af97b","slug":"five-hours-jam-in-zirakpur-mohali-news-pkl403140955","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का चक्काजाम... पांच घंटे तक पांच किलोमीटर लंबे जाम में फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का चक्काजाम... पांच घंटे तक पांच किलोमीटर लंबे जाम में फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि के तीन नए कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। इसके मद्देनजर किसान संगठनों ने शनिवार को जीरकपुर से दूसरे शहरों को जाने वाली सड़कों पर जगह-जगह चक्का जाम किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने जीरकपुर-दिल्ली हाईवे पर दप्पर टोल प्लाजा और जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर अजीजपुर टोल प्लाजा पर तीन घंटे के लिए चक्का जाम कर किया था। इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और दोनों ही हाईवे पर दूर तक वाहनोें की लंबी कतार लग गई। इसमें जीरकपुर के मैक-डी चौक से डेराबस्सी तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दोपहर 12 से 3 बजे तक लोग जाम खुलने के इंतजार में हाईवे पर खड़े रहे। इसके बाद भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिली। तीन बजे के बाद जैसे ही चक्काजाम खुला तो हाईवे पर वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई थी कि करीब दो घंटे तक जीरकपुर से डेराबस्सी तक पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वहीं, ऐसा ही नजारा चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर का था, यहां भी चक्काजाम के बाद करीब सवा तीन से साढ़े चार बजे तक वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर पटियाला रोड पर अजीजपुर टोल प्लाजा पर भी करीब साढ़े तीन घंटे राजपुरा से जीरकपुर आने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
जीरकपुर की गलियों में तीन घंटे घूमते रहे दोपहिया वाहन चालक
इधर चक्काजाम के कारण पूरे जीरकपुर में दोपहिया वाहन चालक जाम से निजात पाने के लिए तीन घंटे जीरकपुर की गलियों में रास्ता भटक कर घूमते रहे। लेकिन उन्हें जाम से राहत नहीं मिल पाई। क्योंकि जीरकपुर-पटियाला लाइट प्वाइंट पर किसान तीन घंटे तक डटे रहे। इधर ओल्ड कालका रोड से जीरकपुर पटियाला रोड पर आने वाले वाहन चालकों को भी जाम में फंसना पड़ा और पटियाला रोड की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को भी जाम से निजात पाने के लिए गलियों के रास्तों का सहारा लिया। लेकिन जहां वाहन चालक निकलते, वहीं वाहनों का तांता लगा हुआ था। यही हाल चंडीगढ़ से जीरकपुर आने वाले वाहन चालकों का था, जीरकपुर बैरियर बंद होने की वजह से उन्हें मौलीजागरां के रास्ते, रायपुरकलां होते हुए बलटाना के रास्ते जीरकपुर आना पड़ा।
दप्पर टोल प्लाजा पर नहीं लगा जाम, वाहनों का रास्ता बदला
किसानों ने दप्पर टोल प्लाजा के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कारें और अन्य वाहन खड़ा कर हाईवे को पूरी तरह से जाम किया हुआ था। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन वाहन, एंबुलेंस को ही निकलने दिया गया। जबकि पुलिस ने आईटीआई चौक पर बैरिकेडिंग कर अंबाला से चंडीगढ़ जा रहे वाहनों को वाया हंडेसरा से भेज दिया। बनूड़ से आ रहे वाहनों को अंबाला की ओर से निकाला गया। इस दौरान बहुत से मुसाफिर अपने गंतव्य स्थानों तक जाने के लिए परेशान होते रहे।
विज्ञापन
जीरकपुर में इन रूट्स पर लगा जाम, ऐसे फंसे वाहन चालक
- मैक-डी चौक से भांखरपुर (अंबाला से जीरकपुर आने वाले मार्ग पर)
- मैक-डी से सताबगढ़ तक (पटियाला रोड से डेराबस्सी जाने वाला ट्रैफिक)
- सिंहपुरा चौक से मैक-डी चौक (जीरकपुर से अंबाला जाने वाला ट्रैफिक)
- गांव छत लाइट प्वाइंट पर लगा जाम, डेराबस्सी से मोहाली आने-जाने वाले मार्ग पर लगा जाम
- अजीजपुर टोल प्लाजा राजपुरा से जीरकपुर आने वाले हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम