फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five criminals of bike theft gang arrested, two cars, eight motorcycles and one scooter recovered

Mohali News: बाइक चोर गिरोह के पांच शातिर काबू, दो कारें, आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद

Thu, 22 Feb 2024 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five criminals of bike theft gang arrested, two cars, eight motorcycles and one scooter recovered
मोहाली। फेज-1 थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच शातिरों को काबू किया है। आरोपियों से चोरी की दो कारेें, आठ बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई हैं। इन शातिरों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव पडियाला कुराली, रविंदरपाल सिंह उर्फ रॉकी निवासी मोगा, सम्मी उर्फ सुरिंदर निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब, अनुज उर्फ लाला निवासी इस्लामाबाद हरियाणा और राजदीप उर्फ जशन निवासी मोगा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ फेज-1 थाने में आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार शातिरों से पूछताछ में सामने आया है कि गांव मलोया सेक्टर-39 चंडीगढ़ निवासी तरलोचन सिंह ने फेज-1 थाने में अपनी स्पलेंडर बाइक चोरी होने की सूचना दी थी। इस पर 12 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। उसकी सूचना के बाद पुलिस ने जब जांच की तो इस बाइक चोर गिरोह का पता चला। पुलिस ने ट्रैप लगाकर सबसे पहले लवप्रीत को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में उक्त गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह भी सामने आया है कि आरोपी आपस में मिलीभगत से काम करते थे। यह आरोपी चोरी की बाइक कबाड़ियों को बेच देते थे। सभी आरोपी दिहाड़ीदार हैं और पैसे की तंगी के चलते चोरी करने लगे थे।
विज्ञापन


मोगा निवासी जशन व रॉकी चलाते थे नेटवर्क

पांचों शातिरों से पूछताछ में सामने आया है कि मोगा के रहने वाले जशन व रॉकी इस गिरोह का नेटवर्क चलाते थे। वह मोगा में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन्होंने मोहाली एरिया में चोरी की वारदातों के लिए उक्त अन्य शातिरों को अपने गिरोह में शामिल किया था। यह लोग चोरी की बाइक रॉकी और जशन को बेचते थे। इनकी आगे कबाड़ियों के साथ सेटिंग थी। जिन्हें वह चोरी की बाइक बेच देते थे और इन चोरों को 15 फीसदी कमीशन देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed