फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five couples reunited in Lok Adalat

Mohali News: लोक अदालत में पांच जोड़े फिर हुए एक

Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Five couples reunited in Lok Adalat
मोहाली। डीसी कांप्लेक्स सेक्टर-76 में शनिवार को राज्य स्तरीय लोक अदालत लगाई गई। इसमें 100 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान मोटर दुर्घटना दावा, भूमि अधिग्रहण एवं पारिवारिक मामले की सुनवाई की गई। इस अवसर पर तीन बेंच का गठन किया गया। इनमें हरसिमरनजीत सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बरजिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और देवनूर सिंह, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने लोगों के मामले सुने। इस मौके पर अदालत और परिवार के सहयोग से पांच विवाहित जोड़े फिर से मिलकर एक साथ हो गए हैं।
विज्ञापन

मोहाली के अलावा सब-डिवीजन डेराबस्सी में एक बेंच मनजोत कौर, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) और एक बेंच सब-डिवीजन, खरड़ में करुण गर्ग, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के नेतृत्व में लगाई गई थी। इस लोक अदालत में कुल 243 मामले हल करने के लिए रखे गए थे, जिनमें से 100 मामलों का निपटारा करके 11 करोड़ के अवाॅर्ड पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed