फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five arrested for cheating by becoming customer care workers of reputed companies

नामी कंपनियों के कस्टमर केयर कर्मी बनकर ठगने वाले पांच काबू

Sun, 26 Jun 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for cheating by becoming customer care workers of reputed companies
जीरकपुर। नामी कंपनियों के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर विदेश में बैठे लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड किया है। जीरकपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़ेगए आरोपियों की पहचान मोहित सक्सेना वासी शगुन विहार पटियाला (पंजाब), प्रशाद वर्मा रूड़की (उत्तर प्रदेश) हाल वासी जीरकपुर, चेतन कुमार मंडी (हिमाचल प्रदेश), साहिल शर्मा वासी दड़वा (चंडीगढ़), जतिन वासी नजदीक रेलवे स्टेशन (चंडीगढ़) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ कोहिनूर ढाबे पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि मोहित सक्सेना ग्लोबल बिजनेस पार्क में पहली मंजिल पर 115 नंबर शोरूम में दफ्तर खोलकर नामी कंपनियों के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर विदेशों में लोगों के साथ ठगी की जाती है। ये लोग नामी कंपनी जैसे एपल, माइक्रोसॉफ्ट आदि के कस्टमर केयर बनकर लोगों को एनी डेस्क डाउनलोड करवा कर उन्हें ठग रहे थे। सूचना पर पुलिस ने दफ्तर में रेड करके पांच लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed