{"_id":"5e01253d8ebc3e87b96e2218","slug":"fishes-died-due-to-sewrage-water-mohali-news-pkl36091882","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल में सीवरेज का पानी डालने से मछलियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल में सीवरेज का पानी डालने से मछलियां मरीं
विज्ञापन
खरड़। तहसील खरड़ के विभिन्न गांवों के लोगों के विरोध में बावजूद नगर काउंसिल खरड़ व प्रशासन ने जबरदस्ती 12 दिसंबर को खरड़ शहर का सीवरेज का पानी एसवाईएल नहर में छोड़ दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद नहर में मछलियां मरने लग गई हैं। इसके अलावा नील गायों समेत अन्य जीव-जंतु भी मर रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
गांव मलिकपुर के सरपंच हरबंस लाल, गुरभेज सिंह, हेमराज, गुरसेवक सिंह, नानक सिंह, सेवा सिंह, जसबीर सिंह, एडवोकेट संजीव कुमार, गौतम चंद बासियां, सुखविंदर सिंह दबाली, रणधीर सिंह, जसपाल सिंह नियामियां प्रधान भारतीय किसान यूनियन ब्लाक खरड़, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व राजेश कुमार आदि ने एसवाईएल नहर के किनारे पहुंचकर नहर में मरी हुई मछलियां मीडिया को दिखाई। गांवों के लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनकी बात नहीं मानने पर आज हालात बदतर हो गए हैं।
लोगों ने नगर काउंसिल खरड़ व प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने शहर के सीवरेज के गंदे पानी को कुदरती पानी में मिला दिया। इस कारण ही मछलियां और अन्य जीव-जंतु मर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल नहर में किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करने संबंधी स्टेटस जारी किया हुआ है। इस सबंधी पंजाब के डीजीपी को रिसीवर नियुक्त हुआ है पर फिर भी अदालती आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन
सीवरेज के पानी की निकासी कराने वालों पर कार्रवाई की मांग
लोगों ने मांग की कि जिन अधिकारियों ने जबरदस्ती खरड़ शहर के सीवरेज के पानी का एसवाईएल नहर में निकास करवाया है, उनके खिलाफ सरकार तुरंत कार्रवाई करे। यह भी बताया कि नगर काउंसिल तथा प्रशासन के खिलाफ अगले संघर्ष की रूपरेखा जल्द तैयार की जा रही है।