फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First hit the car from behind, then threatened with a pistol

Mohali News: पहले कार में पीछे से मारी टक्कर, फिर पिस्टल तान धमकाया

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
First hit the car from behind, then threatened with a pistol
मोहाली। प्रदेश सरकार ने 13 नवंबर को नए असलहा लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी थी। सरकार का मानना था कि राज्य में बड़ी संख्या में वैध हथियारों का होना भी राज्य की शांति के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने और हथियारों वाले गीतों पर बैन लगा दिया था। इसके बावजूद लोग अभी भी हथियार दिखाकर लोगों को डरा रहे हैं। दो दिसंबर को सेक्टर-82 स्थित फॉल्कन व्यू के पास जीरकपुर से खरड़ कार में जा रहे एक व्यक्ति की कार को एक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर लगने के बाद कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार चालक की जान बच गई। इसके बाद उसने कार से बाहर आकर विरोध किया तो टक्कर मारने वाले कार चालक ने उस पर ही पिस्टल तान दी। उसकी शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने कार में टक्कर मारने वाले आरोपी लखविंदर सिंह निवासी थपरोर, जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वह इंजीनियर हैं। दो दिसंबर को काम से रात को करीब 9.30 बजे जीरकपुर से खरड़ अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सेक्टर-82 में फॉल्कन व्यू के पास एक कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। वह विरोध करते हुए कार से बाहर निकलकर जब दूसरे कार चालक के पास पहुंचे तो देखा कि वह नशे में था। इस दौरान उसने पिस्टल निकालकर उनके ऊपर तान दी। इसके बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी उन्हें भी पिस्टल दिखाकर डराने लगा तो सब वहां से दूर हो गए। वहीं, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना के करीब 15 मिनट बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed