{"_id":"6695c67e0077f3e8660f59d6","slug":"first-hit-by-car-then-beaten-and-snatched-rs-10000-mohali-news-c-71-1-mli1007-116943-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पहले गाड़ी में मारी टक्कर, फिर पीटा और 10 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पहले गाड़ी में मारी टक्कर, फिर पीटा और 10 हजार छीने
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-81 लाइट प्वाइंट पर मालिक को ले जा रहे ड्राइवर की गाड़ी में व्यक्ति ने टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट कर, उसकी जेब से 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। बाद में घायल के शरीर पर अंदरूनी चोट आने के कारण वह फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच गया। इस पर घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी।
खुड्डा लोहरा निवासी नसीम खान ने बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने मालिक को लेकर एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह सेक्टर-81 लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां उसकी गाड़ी से एक गाड़ी चालक आकर टकरा गया। जब उसने उसे कहा कि वह गाड़ी कैसे चला रहा है। इतने में उसे पीटने लगा और उसकी जेब से 10 हजार रुपये लेकर भी भाग निकला।