फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing in front of Zirakpur bus stand: Two accused arrested, injured person critical

जीरकपुर में बस स्टैंड के सामने गोलीबारी : दो आरोपी गिरफ्तार, घायल शख्स की हालत नाजुक

Sun, 19 Oct 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Firing in front of Zirakpur bus stand: Two accused arrested, injured person critical
जीरकपुर। 28 और 29 सितंबर की दरमियानी रात बस स्टैंड के सामने अज्ञात बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में गुरविंदर सिंह के सिर में गोली लगी थी। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रहा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह के बयान के आधार पर मुकेश कुमार, शिवम तिवारी, प्रिंस और पांच अज्ञात लोगों को नामजद किया था। पहले आरोपी मुकेश कुमार को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। अब 15 अक्टूबर को पुलिस ने प्रिंस उर्फ शौकत अली (19) निवासी बिहार और विकास उर्फ दुबे (21) निवासी यूपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी कि गोली किस कारण चली, इस्तेमाल किए गए हथियार और बाकी फरार आरोपियों की जानकारी जुटाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed