फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing at a businessman's house at night, bullets fired at a Mercedes parked outside the house

Mohali News: कारोबारी के घर रात को फायरिंग, घर के बाहर खड़ी मर्सडीज पर बरसाईं गोलियां

Mon, 23 Feb 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Firing at a businessman's house at night, bullets fired at a Mercedes parked outside the house
मोहाली। सेक्टर-89 में एक कारोबारी के घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि बदमाशों ने घर और बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ी पर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना 17 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता गुरजोत सिंह निवासी मकान नंबर-138, सेक्टर-89 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घटना के समय घर में सो रहे थे। सुबह 18 फरवरी को जब वह पूर्व निर्धारित कारोबारी बैठक के लिए बाहर निकलने लगे तो घर की दीवारों और उनकी मर्सडीज पर गोलियों के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने यह भी बताया कि उन्हें पहले से पंजाब आधारित गैंगस्टरों से जुड़े लोगों की ओर से धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे थे। ऐसे में उन्हें आशंका है कि फायरिंग की घटना उन्हीं धमकियों से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल वह शहर से बाहर हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद हैं। उन्होंने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। थाना सोहाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम को भी सूचित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआई तलविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed