फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firecrackers will be sold from today, you will have to go to Phase-8, Phase-11 and Sector-77 to buy them.

Mohali News: आज से बिकेंगे पटाखे, लेने के लिए जाना होगा फेज-8, फेज-11 और सेक्टर-77

Fri, 10 Nov 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be sold from today, you will have to go to Phase-8, Phase-11 and Sector-77 to buy them.
मोहाली। दिवाली पर पटाखे बेचने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ ही लोगों को पटाखे बेचने के लाइसेंस जारी कर इनको बेचने के लिए स्टाल लगाने की जगह निर्धारित की हैं। इस बार पटाखे बेचने के लिए फेज-8, फेज-11 और सेक्टर-77 में स्टाल लगेंगे। वहीं, इस बार ग्रीन दिवाली का प्रचलन बढ़ा है। इतना ही नहीं, इस बार दुकानों पर ग्रीन पटाखे ही मिलेंगे ताकि पर्यावरण में प्रदूषण न हो। 10 से 12 नवंबर तक दुकानदार पटाखे बेच सकेंगे। इसका उल्लंघन पर निगम और पुलिस दोनों विभाग कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए विभाग काफी कोशिश कर रहा है। इसके तहत इस बार विभाग ने शहर में सिर्फ 14 लोगों को ही पटाखे बेचने का लाइसेंस जारी किया है। वे भी सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेच सकेंगे। इसमें से आठ दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस देकर गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पास, तीन दुकानदारों को फेज-11 के पास और तीन दुकानदारों को सेक्टर-77 के पास पटाखे बेचने की अनुमति दी है। वहां पर दुकानदार 10 से 12 नवंबर तक तय समय के अनुसार ही पटाखे बेच सकेंगे। दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर उन पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी ईओ की होगी।
विज्ञापन




जारी किए चार अस्थायी लाइसेंस, लग गईं कई दुकानें

पटाखों की मंडी कहे जाने वाले शहर कुराली में विभाग ने इस बार चार अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। लेकिन वहां पर कई दुकानें लग गई हैं। उन्हें चेक करके उन पर कार्रवाई करने के नाम पर अब तक कुछ नहीं हुआ है। इसे देखकर लगता है कि शायद अफसर भी दुकानदारों से मिले हुए हैं। वहीं, इतनी बड़ी संख्या में लगी दुकानों में रखे पटाखों के लिए एक चिंगारी ही बड़ी खतरनाक होती है। एक चिंगारी से लगी आग को बुझाने में भी विभाग की तैयारी पूरी नहीं है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि विभाग को इनकी चेकिंग करके कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इन अवैध दुकानों का धंधा बंद हो और लोगों की जान की सुरक्षा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनहोनी घटनाओं से निपटने को जिला अस्पताल तैयार

दिवाली के आसपास पटाखों से जलने की घटनाएं बढ़ जाती है। इसे देखते हुए किसी भी अनहोनी के दौरान निपटने के लिए जिला अस्पताल ने तैयारी कर ली है। इस बारे में फेज-6 सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरमिंदर सिंह चीमा ने बताया कि अभी से डॉक्टरों की ड्यूटियों का रोस्टर तैयार कर दिया गया है। इसके तहत वहां पर दिवाली के दिनों में आंखों के विशेषज्ञ की विशेष तौर पर ड्यूटी लगा दी हैं। वहीं, डॉक्टरों को ऑन कॉल आने के लिए तैयार रहने को कहा है।


कोट
डीसी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद शहर में लग रही अवैध पटाखों की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं, जो अपने-अपने इलाके में चेकिंग कर रही है। -किरण शर्मा, संयुक्त आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed