फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fire in vishal Mega Mart, air force rescue team takes over

मोहाली के विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, एयरफोर्स की रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

Sat, 29 Feb 2020 11:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
fire in vishal Mega Mart, air force rescue team takes over
मोहाली। फेज-पांच स्थित विशाल मेगा मार्ट के स्टोर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की पूरे दिन की मेहनत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार देर शाम एयरफोर्स की मदद लेनी पड़ी। साथ ही मोहाली, चंडीगढ़, डेराबस्सी, रोपड़ और राजपुरा से भी फायर ब्रिगेड की टीमें बुलाईं। वहीं एयरफोर्स की रेस्क्यू टीम ने रात 9 बजे मोर्चा संभालते आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन संजय सिंह ने बताया कि इमारत के गिरने का खतरा है। अगर इमारत में कोई इंसान फंसा होता, तो हम हर तरह का खतरा उठाकर उसे बचाते। लेकिन ऐसा है नहीं। मौजूदा समय में न तो हमारी टीम और न ही फायर ब्रिगेड की टीम अंदर घुसेगी। देर रात तक धुआं कई किलोमीटर तक फैल गया। इससे आसपास के कई सेक्टरों के लोगों ने सांस लेने में दिक्कत हुई। मौके पर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। फायर विभाग के अधिकारी मोहन लाल वर्मा ने बताया कि स्टोर में फायर सेफ्टी के इंतजाम पूरे नहीं थे। पहले भी नोटिस दिया गया था। आग लगने की शुरुआती वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे लगी आग
विशाल मेगा मार्ट वैसे तो नौ बजे खुलता है। लेकिन मुलाजिम पौने आठ बजे तक आना शुरू हो जाते हैं। शनिवार को वीकेंड होने के चलते स्टोर में स्टाक भी आया हुआ था। शटर खोलकर मुलाजिम सफाई में जुटे थे। तभी उन्होंने बेसमेंट से धुआं उठते देखा। सभी मुलाजिम बाहर की तरफ भागे। साथ ही फायर ब्रिगेड को असूचित किया। आठ बजकर सोलह मिनट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी विशाल मेगा मार्ट में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुआं निकालने को तोड़ी दीवार, पांच घंटे किया इंतजार
जब फायर ब्रिगेड की टीम विशाल मेगा मार्ट में पहुंची तो वहां काफी धुआं उठ रहा था। जबकि बेसमेंट में अंधेरा होने के चलते बिल्डिंग में जाना आसान नहीं था। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई। साथ ही बिल्डिंग की पिछली तरफ बरामदे से दीवार तोड़ी गई। ताकि धुआं निकल सके। टीम करीब डेढ़ बजे टीम ऑक्सीजन वाले सिलेंडर लगाकर अंदर घुस सकी। हालांकि आग लगते ही फायर ब्रिगेड ने बिजली विभाग को सूचित कर बिजली कटवा दी थी।
स्टोर में जाने के लिए थानों से मंगवानी पड़ी सर्च लाइटें
बेसमेंट के एक कोने में आग होने के चलते वहां पहुंचने में टीम को दिक्कत आ रही थी। फायर ब्रिगेड ने प्रशासन के अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई तो थानों से सर्च लाइट मंगवाई गई। इसके बाद टीम सर्च लाइट्स के सहारे अंदर घुसी

इधर बुझाते, उधर भड़क जाती थी आग
फायर ब्रिगेड के अधिकारी मोहन लाल वर्मा ने बताया कि टीम एक तरफ आग बुझाती थी तो दूसरी तरफ भड़क जाती थी। चारों ओर धुआं था। कपड़े और किराने का सामान तेजी से जल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed