फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire, explosion while filling small cylinder from big cylinder

Mohali News: बड़े सिलिंडर से छोटा सिलिंडर भरने के दौरान लगी आग, धमाका

Fri, 19 Jan 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Fire, explosion while filling small cylinder from big cylinder
मनीमाजरा। मौलीजागरां के एक घर में बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने के दौरान आग लगने से धमाका हो गया। धमाके के दौरान आसपास के मकानों में रहने वाले लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस और थाना प्रभारी सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं, मनीमाजरा फायर विभाग से भी फायर ट्रेडर मौके पर पहुंचे। घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है। घटना के बाद इलाके के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने पूरी स्थिति को काबू में कर घटनास्थल का जायजा लिया तो पता चला कि घर में रहने वाले रोहित अवैध तरीके से बड़े सिलिंडर से गैस भर रहा था। लोगों का कहना कि घर में सिलिंडर फटा है, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि सिलिंडर फटा ही नहीं, उसमें आग लगी थी। लोगों का कहना कि था कि इस घर में पहले से अवैध तरीके से गैस भरी जा रही है। पुलिस ने तीन सिलिंडर बरामद कर अवैध रूप से गैस भरने वाले रोहित के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed