फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire Department's notice to Mohali Tower, complete the rules in this day

मोहाली टॉवर को दमकल विभाग का नोटिस, इस दिन में पूरे करें नियम

Tue, 07 Jun 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire Department's notice to Mohali Tower, complete the rules in this day
मोहाली। फेज-8/बी आईटी कंपनी में हुई आगजनी के हादसे के बाद दमकल विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी है और जांच के तहत मोहाली टॉवर नामक बिल्डिंग के मालिक को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बिल्डिंग मालिक को दस दिन का समय दिया है, जिसमें कहा गया है कि आगजनी की घटना के समय पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्रों के अलावा अन्य मानकों को पूरा किया जाए। यह सब नियम पूरे करने के बाद बिल्डिंग मालिक को इसकी रिपोर्ट दमकल विभाग के पास जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब पौने चार बजे औद्योगिक क्षेत्र के फेज-8/बी स्थित मोहाली टॉवर नामक ईमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी। इस आग को देखने के लिए फ्लोर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए आग ने धीरे-धीरे बढ़ते हुए इंटीरियर को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही इंटीरियर आग की चपेट में आए तो एकाएक आग ने भयानक रुप धारण कर लिया। जबकि इतना सब कुछ आग ने कुछ ही मिनटों में कर दिया, जिसकी भनक चौथी मंजिल से नीचे स्थित मंजिल में काम करने वालों को नहीं लगी। वहीं इमारत के बाहर से निकल रहे किसी व्यक्ति ने चौथी मंजिल से धुआं निकलता देखा तो इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। आग की सूचना मिलते ही बिल्डिंग की चौथी मंजिल के नीचे स्थित फ्लोर में काम करने वाले अन्य लोग जान बचाने के लिए एकाएक बाहर आ गए। दूसरी ओर, चौथी फ्लोर में आग ने देखते ही देखते भयानक रुप धारण कर लिया कि वहां तक कोई व्यक्ति पहुंचकर आग बुझाने वाले अग्निशमन सिलिंडर नहीं चला सका।
विज्ञापन

आग बुझाने के नहीं थे उचित इंतजाम
आग बुझने के बाद दमकल विभाग के फायर अफसर जसविंदर सिंह ने बिल्डिंग के अंदर जाकर जांच की, जिसमें पता चला कि चार मंजिला बिल्डिंग में नियम के तहत आग बुझाने के लिए फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम की भारी कमी है। अगर बिल्डिंग में यह सिस्टम लगा होता तो यहां शार्ट सर्किट से लगी आग को फायर फाइटिंग सिस्टम एक्टिव होने के बाद काबू पाया जा सकता था। जबकि जांच में यह भी सामने आया कि आग बुझाने के लिए पूरी बिल्डिंग में केवल चार सिलिंडर मिले, जो बिल्डिंग की क्षमता के मुताबिक बहुत कम है। यह कारण है कि शार्ट सर्किट की आग ने विकराल रुप धारण करके दूसरों की जान को खतरे में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मंजिलों तक नहीं फैली आग
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में हाईड्रॉलिक मशीन लैडर की मदद के साथ कर्मचारियों ने चुस्ती से कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसकी नतीजा है कि विकराल रुप धारण करके बैठी आग ईमारत की अन्य मंजिलों को अपनी चपेट में नहीं सकीं। दूसरी ओर, घटना के समय ईमारत की चौथी मंजिल पर कोई मौजूद नहीं था, जिस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ।

कोट्स...
मोहाली टॉवर के मालिक को नोटिस भेजा है, जिसमें 10 दिन के भीतर बिल्डिंग में नियम के तहत फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम लगवाकर इसकी रिपोर्ट दफ्तर में जमा करवाने के लिए कहा गया है। पिछले शनिवार को बिल्डिंग में लगी आग के हादसे की जांच दौरान सामने आया कि घटना के समय आग पर काबू बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे, जिस कारण आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। -जसविंदर सिंह, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed