फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire breaks out in tanker filled with transformer oil

Mohali News: ट्रांसफॉर्मर के तेल से भरे टैंकर में लगी आग भड़कने से पहले ही लोगों ने समझदारी से पाया काबू

Fri, 17 Jan 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tanker filled with transformer oil
आग से जला ट्रक।
दुकानदारों ने शोरूम व होटल में रखे आग बुझाने वाले सिलिंडरों से आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। सिंहपुरा चौक के नजदीक वीरवार सुबह करीब 11 बजे एक ब्रेक ऑयल (ट्रांसफॉर्मर में इस्तेमाल होने वाला तेल) से भरे टैंकर में आग लग गई। गनीमत रही कि भड़कने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर में ट्रांसफार्मर में इस्तेमाल होने वाला तेल भरा था। यदि आग टैंकर में भरे तेल तक पहुंच जाती तो ब्लास्ट हो सकता था। गनीमत रही कि आसपास के दुकानदारों ने शोरूम व होटल में रखे आग बुझाने वाले सिलिंडरों से आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद बाकी की आग मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बुझा दी। जानकारी देते हुए टैंकर चालक अवतार सिंह और हैल्पर सुक्खा ने बताया कि वह मुंबई के सलवासा शहर से टैंकर में तेल भरकर पंचकूला के रायपुररानी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह छह दिन से ट्रेवल कर रहे हैं। सिंहपुरा चौक से यू टर्न लेकर बरवाला से रायपुररानी जाना था। लेकिन जैसे ही सिंहपुरा चौक से गाड़ी घुमाने के लिए ब्रेक मारी तो ब्रेक नही लगी, जिसके बाद गाड़ी के इंजन से धुंआ निकलने लगा। जैसे तैसे उन्होंने टैंकर को रोका और नीचे उतर गए। इतने में आसपास के शोरूम व होटल के लोग आग बुझाने वाले सिलिंडर लेकर पहुंच गए और आग को भड़कने से रोक लिया। इसके कुछ मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई और उन्होंने आग को पूरी तरह शांत कर दिया। टैंकर चालक अवतार सिंह ने बताया कि टैंकर काफी पुराना था इसलिए शायद शॉर्ट सर्किट हो गया। उन्होंने बताया कि टैंकर के इंजन में नुकसान हुआ है, गनीमत रही के आग पीछे तक नहीं पहुंची क्योंकि टैंकर में तेल भरा था तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। आग बुझने के बाद टैंकर चालक ने कंपनी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed