{"_id":"6acaa570da0bab24960ad1ad","slug":"fire-breaks-out-again-in-garbage-heap-factory-at-risk-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147799-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कूड़े के ढेर में फिर लगी आग, फैक्टरी पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कूड़े के ढेर में फिर लगी आग, फैक्टरी पर खतरा
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 की ग्रीन बेल्ट में शनिवार सुबह करीब छह बजे कूड़े के ढेर में फिर आग लग गई। यह वही स्थान है जहां चार-पांच दिन पहले भी आग लगी थी। इस घटना से नगर निगम के कचरा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आग लगने से पास की पीटीएल फैक्टरी के लिए बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ रखे होने की बात कही गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दोपहर बाद तक कूड़े से धुआं उठता रहा। दमकल कर्मी लगातार पानी का छिड़काव कर रहे थे। वार्ड नंबर-9 की पार्षद कुलदीप कौर कंग ने बताया कि पिछली आग बुझाने के बाद भी कचरे के अंदर अंगारे सुलगते रहे होंगे। इसी कारण शुक्रवार सुबह आग दोबारा भड़क गई।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
पूर्व पार्षद अशोक झा और स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रसंस्करण संयंत्र के खिलाफ पहले भी कई धरने दिए जा चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। निवासियों का आरोप है कि कूड़ा हटाने के बजाय पास की सब्जी मंडी वाली जगह पर भी कचरे के ढेर लगाए जा रहे हैं।
आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय निवासी सुखविंदर सिंह विरदी ने नगर निगम को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कूड़ा नहीं हटाया गया और यहां कचरा डालना बंद नहीं किया गया। तो निवासी कूड़ा लेकर आने वाली ट्रॉलियों को रोकेंगे। जरूरत पड़ने पर सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया जाएगा।