फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Financial incentives worth Rs 3500 lakh approved for two units

Mohali News: दो इकाइयों को 3500 लाख रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन को दी मंजूरी

Sat, 13 Sep 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Financial incentives worth Rs 3500 lakh approved for two units
मोहाली। डीसी कोमल मित्तल के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति ने औद्योगिक नीति-2022 के अंतर्गत जिले में दो नई इकाइयों को प्रोत्साहन (वित्तीय प्रोत्साहन) प्रदान किया। इन इकाइयों में जय पार्वती फोर्ज और विप्रो पैकेजिंग लिमिटेड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन इकाइयों की स्थापना से मोहाली में 3500 लाख रुपये का नया निवेश आया है। इनमें से एक इकाई को स्टाम्प शुल्क प्रतिपूर्ति (छूट) और दूसरी इकाई को सात वर्षों के लिए बिजली कर से छूट दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक नीति-2022 के अंतर्गत जिले में कई नए निवेश आ रहे हैं। सभी नई इकाइयों को इस नीति का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। बैठक के बाद जीएम उद्योग मनिंदर सिंह ने बताया कि आज दो मामलों को मंजूरी दी गई है। इनमें से एक इकाई को स्टांप ड्यूटी प्रतिपूर्ति और दूसरी इकाई को सात वर्षों के लिए बिजली कर से छूट दी गई है। इसके अलावा, डिप्टी कमिश्नर ने इंवेस्ट पंजाब पोर्टल पर नियामक विभागों के लंबित मामलों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को पंजाब सरकार की उद्योगों को प्राथमिकता देने की नीति के अनुसार निर्धारित समय के भीतर आवश्यक स्वीकृतियां देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed