फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Financial help to two minor girls suffering from physical abuse

शारीरिक शोषण से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों को मिली आर्थिक मदद

Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Financial help to two minor girls suffering from physical abuse
मोहाली। शारीरिक शोषण का शिकार हुई दो नाबालिग बच्चियों की आर्थिक मदद के लिए जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने प्रत्येक को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया है। इन दोनों बच्चिचों की उम्र सात और दस साल है। मीडिया में आई खबरों के बाद खुद इसका संज्ञान अथॉरिटी ने लिया है। साथ ही उम्मीद जताई कि पीड़ितों की जिंदगी में नई पहल होगी। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव बलजिंदर सिंह की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि नवंबर में डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के अधीन इलाके में पॉक्सो एक्ट के अधीन दो केस दर्ज हुए थे। इस बारे में उन्होंने अखबारों में पढ़ा था। इसके बाद जिला सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की हिदायतों पर तुरंत जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के वकीलों के माध्यम से दोनों पीड़ित बच्चियों के परिवार वालों और डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के इंवेस्टिगेशन अफसर से संपर्क किया गया। इसके बाद अगले ही दिन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दोनों एफआईआर में मुआवजा लेने संबंधी पाक्सो एक्ट 33 (8) के अधीन अर्जी दायर की गई। इसके बाद अतिरिक्त जिला एवं स्पेशल जज फॉर पाक्सो ने दोनों केसों में एक-एक लाख रुपये देने संबंधी अवॉर्ड पास किया। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने मुुआवजे की कॉपी पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथॉरिटी को भेजकर मुआवजे के लिए फंड अलॉट करने की विनती की। पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सदस्य अरुण गुप्ता से अवॉर्ड राशि मंजूर होने की सूचना मिलने के बाद दोनों पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये की अदायगी कर दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से हमेशा ही कुछ न कुछ प्रयास किए जाते हैं, जिससे लोगों का फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed