फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fifth accomplice of the gang involved in robbery on Airport Road arrested along with weapon

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पांचवां साथी हथियार समेत गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fifth accomplice of the gang involved in robbery on Airport Road arrested along with weapon
मोहाली। लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक साथी को सीआईए स्टाफ ने पॉइंट 32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उपेंदर पनवर उर्फ लक्की चौधरी निवासी गांव नैनखेड़ी थाना रामपुर मनिहरन जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना पंचकूला व थाना जीरकपुर में आर्म्स व जुआ एक्ट के तीन मामले दर्ज है। आरोपी इस समय जिला पंचकूला में पड़ते गांव बीरगढ़ थाना चंडी मंदिर में रह रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी जतिंदर सिंह चौहान ने बताया कि सीआईए टीम के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि 22 जून को गुप्त सूचना के आधार पर एक मामला दर्ज किया था। इसमें दीपक कुमार निवासी गांव टंडराडू जिला पंचकूला, हरजिंदर सिंह उर्फ लड़ी निवासी गांव छत, इरबन प्रीत सिंह उर्फ पिंकी निवासी स्वस्तिक विहार जीरकपुर, संदीप कौर उर्फ माही निवासी जीरा जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया आरोपी उपिंदर पनवर इसी गिरोह का साथी था। आरोपी संदीप कौर जो रात के समय एयरपोर्ट रोड पर लेट नाइट अपने साथियों के साथ लाइव लोकेशन शेयर करके अकेले खड़ी हो जाती थी। आते-जाते राहगीरों से रास्ता पूछने व लिफ्ट लेने के बहाने उनकी कार में बैठ जाती थी। आगे जाकर बहाने के साथ वह उन्हें अपने जाल में फंसा कर गाड़ी रुकवा लेती थी। इस दौरान उसके बाकी गैंग के साथी वहां पहुंचकर राहगीर व्यक्ति की वीडियो बनानी शुरू कर देते थे। बाद में उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे पैसे मोबाइल सामान की लूट की जाती थी। यह गैंग बलौंगी, पंचकूला में भी वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed