{"_id":"6185971e090f2717e06c5a67","slug":"fifteen-people-were-burnt-by-firecrackers-on-the-night-of-diwali-fire-broke-out-at-seven-places-mohali-news-pkl4321014160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात पंद्रह लोग पटाखों से झुलसे, सात जगह लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात पंद्रह लोग पटाखों से झुलसे, सात जगह लगी आग
विज्ञापन
मोहाली। शहर में दिवाली वाली रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान जहां पंद्रह के करीब लोग मामूली रूप में झुलसे। वहीं, सात जगह आग भी लगी। हालांकि किसी भी तरह के जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। आधी रात तक पटाखे चलने से शहर की हवा पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है। बुधवार-वीरवार रात एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 पर कर गया।
लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत तक आई। कई इलाकों में धुएं के बादल छा गए थे, लेकिन वीरवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 159 पर पहुंच गया। माहिरों की मानें तो आने वाले दो से तीन दिन तक लोगों को यह दिक्कत उठानी पड़ेगी। दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से पटाखे बेचने या देर रात तक चलाने संबंधी कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
जानकारी के मुताबिक, मुताबिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पर दिवाली पर पटाखे चलाने के लिए करीब दो घंटे का समय निर्धारित किया था, लेकिन सुबह से ही लोगों ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए थे। शाम आठ बजे के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास सेक्टर-78 में पटाखों की वजह से घास में आ लगी। इस तरह फेज-11 में एक जगह आग लगी। सेक्टर-69 में घर में आग लगी थी। इसके अलावा चार अन्य जगह पर आग लगी। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर गई। साथ ही आग पर काबू पा लिया। सीनियर फायर ऑफिसर मोहन लाल वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बड़ी आग नहीं लगी थी। इसके अलावा आग से मामूली रूप से झुलसने के 15 केस सामने आए थे। इनमें 12 व्यस्क व तीन बच्चे शामिल थे। सभी सिविल अस्पताल में पहुंचे थे। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
तीन नवंबर से ही बढ़ गया था वायु प्रदूषण
जानकारी के मुताबिक, वैसे तो तीन तारीख से यह एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ना शुरू हो गया था। दिवाली वाली रात 12 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 202 पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद फिर इसमें गिरावट की गई फिर भी लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वहीं, माहिरों की मानें तो वर्ल्ड हेल्थ आरगेनाइजेशन वार्षिक वायु गुणवत्ता दिशा निर्देश मूल्य से यह 7 गुना अधिक है। जबकि तीन नवंबर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था।