फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fed up with wife, husband commits suicide, case registered

Mohali News: पत्नी से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fed up with wife, husband commits suicide, case registered
खरड़। गांव बडाला में व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अत्याचारों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी रीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। परिवारजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जांच अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि मृतक धरमिंदर (40) टैक्सी चलाता था और उसका लगभग दो वर्ष पूर्व ग्रीन एनक्लेव निवासी रीमा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने घर में झगड़ा करना शुरू कर दिया। वह अपनी मर्जी से अपने मायके आती-जाती थी। पत्नी के ऐसे व्यवहार को देखकर धरमिंदर ने उसे कई बार समझाया परंतु उस पर कोई असर नहीं हुआ। आरोपी रीमा का कुछ दिन पहले सास के साथ भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने सास के साथ बुरी तरह मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया था। देर रात को जब धरमिंदर का भाई पंकज घर आया तो उसे उसकी मां घर के बाहर डरी-सहमी हालत में मिली। पंकज ने सारी बात अपने भाई धरमिंदर को बताई तो वह तुरंत घर पहुंचा। मृतक धरमिंदर ने इस बात को लेकर पत्नी से बात की तो उसने किसी की नहीं सुनी और झगड़ा करते हुए उन्हें चप्पलों से पीटा। वीरवार रात लगभग नौ बजे उसका भाई पंकज मां के कहने पर उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई जबाव नहीं आया। खिड़की से देखा तो धरमिंदर पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed