फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Father of martyr Major Harminder Pal Singh fought to remain son memory intact

एक पिता की जिद: शहीद बेटे को लोगों के दिमाग में जिंदा रखने के लिए पूर्व फौजी ने लड़ी जंग, बीस साल तक किया संघर्ष 

Sun, 19 Jun 2022 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 10:47 AM IST
सार

2019 में मोहाली कॉलेज का नाम शौर्य चक्र विजेता मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज रखा गया। 1999 में बेटे की शहादत के बाद से उनके पिता इसलिए संघर्षरत थे।

विज्ञापन
Father of martyr Major Harminder Pal Singh fought to remain son memory intact
कैप्टन हरपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश की सरहदों की रक्षा करते हुए बेटे ने अपनी जान न्योछावर कर दी थी। एक आर्मी अफसर होने के नाते मेरे लिए यह एक गर्व की बात है, लेकिन पिता होने के नाते एक जवान बेटे को खोने का दुख कम नहीं था। ऐसे में मेरी सोच थी कि अपने शहीद बेटे को हमेशा लोगों के दिमाग में जिंदा रखा जाए। साथ ही अपने इलाके के युवाओं को उससे नई प्रेरणा मिल पाए। 

विज्ञापन


बेटे ने मोहाली सरकारी कॉलेज से पढ़ाई की थी तो ऐसे में उसके नाम पर ही वह कॉलेज का नाम देखना चाहते थे। करीब 20 साल तक कई अफसरों और मंत्रियों से गुहार लगाई, पर बात नहीं बनी। लेकिन पूर्व फौजी होने के नाते हिम्मत नहीं हारी। आखिर में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रूपन दियोल बजाज की मदद से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। इसके बाद 2019 में मोहाली कॉलेज का नाम उनके बेटे के नाम पर शौर्य चक्र विजेता मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज रखने की मंजूरी मिली। आज बेटे के नाम से शहर में एक सरकारी कॉलेज है जो मुझे शांति प्रदान करता है। यह कहना है शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह के पिता रिटायर्ड कैप्टन हरपाल सिंह का। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के युवा मेरे बेटे की तस्वीर को देखते होंगे को देश के लिए गर्व करते होंगे। हरपाल सिंह ने बताया कि वह मुंडी खरड़ के रहने वाले हैं और अभी सेक्टर-70 मोहाली में रहते हैं। उनके बेटे ने अपनी पढ़ाई खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ और मोहाली सरकारी कॉलेज से की थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने सेना में भर्ती होने का सपना संजोया था। स्कूल में पढ़ते हुए वह एनसीसी में शामिल हो गया था। यहीं से उसका सेना की तरफ रुझान बढ़ा था और फिर उन्हें 18 ग्रेनेडियर्स से कमीशन हासिल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1999 में शहीद हुए थे मेजर हरमिंदर पाल

13 अप्रैल 1999 में कश्मीर में एक आतंकवादी ऑपरेशन के दौरान वह शहीद हुए थे। भारत सरकार ने उन्हें शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया था। पंजाब सरकार ने मुंडी खरड़ निवासी मेजर शहीद के नाम का वहां पर एक गेट भी बनाया हुआ है। जो कि खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर खरड़ में है जो युवाओं के अंदर देश प्रेम की एक अलख जगाता है। हालांकि सरकारी कॉलेज का नाम शहीद बेटे के नाम पर रखवाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा।

पिता और दादा की तरह देश सेवा की राह पर चला पोता भी

हरपाल सिंह ने बताया कि मेरे बेटे की तरह अब मेरा पोता भी सेना में जाकर देश सेवा का सपना देख रहा है। पोता नवतेश्वर सिंह हूबहू अपने पिता की तरह ही दिखता है। जैसे उसने अपनी आर्मी में जाने को तैयारी की थी वैसे ही नवतेश्वर सिंह ने भी की। नवतेश्वर को इस समय एयर ऑफिसर के तौर पर भी एज पायलट चुना गया है। वहीं नौ सेना में भी पेपर दे चुका है। 23 जुलाई को आर्मी के लिए इंटरव्यू है। जहां मैं अपने बेटे को देखने के लिए तरसता हूं, वहीं पोते को देखकर ऐसा लगाता है कि जैसे हमारा हरमिंदर पाल यहीं है। इस तरह वह हमारे आसपास ही रहता है, शक्ल-सूरत से देखें तो इसके हावभाव भी बिल्कुल अपने पिता के जैसे ही हैं। वह हमेशा याद आता है। घर का बड़ा बेटा होने के नाते मां की आंखें आज भी उसे पहले ढूंढती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed