फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   father arrest to rape her 16 year girl

मोहाली में क्लास टीचर को बोली स्टूडेंट, पिता चार साल से रहे है रेप

Tue, 20 Aug 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
father arrest to rape her 16 year girl
मोहाली। हवस में अंधा एक पिता चार साल तक अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। गुमसुम देखकर टीचर ने कारण पूछा तो उसने अपने पिता की करतूत के बारे में बता दिया। टीचर्स ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद थाना फेज-एक की पुलिस ने लडकी के पिता खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप में नेपाल का रहने वाला है। जांच अधिकारी एसआई बलजीत कौर ने बताया कि आरोपी पिता को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 16 वर्षीय यह बच्ची अपने माता-पिता के साथ थाना फेज एक में पड़ने वाले एक गांव में रह रही थी। उसने बताया कि वह जब 12 साल की थी, तब से पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाते आ रहे हैं। यहां तक कि उसे अपनी माता व अन्य किसी भी व्यक्ति को बताने से रोकने के लिए उसे जान से मारने की धमकियां देते। इसी बात को लेकर बच्ची परेशान रहने लगी। उसे लगातार स्कूल में गुमसुम देख कर स्कूल की अध्यापिका ने इस बारे में पूछा तो उसने अपने साथ हो रहे शारीरिक शोषण की व्यथा सुनाई। इसे सुनकर टीचर्स के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed