फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Father and daughter riding a motorcycle die after being hit by a truck

Mohali News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री की मौत

Mon, 08 Dec 2025 11:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter riding a motorcycle die after being hit by a truck
जीरकपुर। छत लाइट पॉइंट पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई चमेल सिंह ने बताया कि उसका भाई रमेश चंद अपनी बेटी सुमिता (25 वर्ष) को छत गांव से बनूड़ के लिए बस में बैठाने आया था। सुमिता को एमबीए की परीक्षा देने के लिए बनूड़ कॉलेज जाना था। रमेश चंद का कहना था कि वह सुमिता को छत गांव बस अड्डे पर बस में बैठाकर फिर चंडीगढ़ के लिए आगे निकल जाएगा। रमेश चंद और सुमिता एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रवाना हुए। दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही वे लाइट पॉइंट पर पहुंचे और गांव छत की तरफ मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश चंद और सुमिता दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से तुरंत भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रमेश चंद और सुमिता दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed