फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers' union warns of agitation over mismanagement in paddy procurement

Mohali News: धान खरीद में अव्यवस्था पर किसान यूनियन ने दी संघर्ष की चेतावनी

Sun, 27 Sep 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers' union warns of agitation over mismanagement in paddy procurement
कुराली। मंडियों में धान की फसल पहुंचने लगी है, लेकिन खरीद के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन ने सरकार को जल्द व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




संगठन ने कहा कि यदि समय रहते धान की खरीद और उठान के पुख्ता प्रबंध नहीं हुए तो किसान संघर्ष करेंगे। मंडियों में पहले से गेहूं के ढेर पड़े हैं और शेलर खाली नहीं हैं। निहोलका में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गुरिंदर सिंह भंगू और मलकीत सिंह सेखों शामिल हुए। नेताओं ने बताया कि धान की रोपाई एक जून से शुरू हुई थी, पर खरीद व्यवस्था अधूरी है। किसान नेताओं ने सरकार से पर्याप्त बारदाना, तुरंत खरीद और फसल उठाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने धान में नमी की सीमा 17 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने को भी कहा।बैठक में क्षेत्र की खराब सड़कों का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चे के मार्च में संगठन की भागीदारी का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जगमीत सिंह बाठ, जीत सिंह औलख, भूपिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह खरड़ और हरनेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed