फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers staged a sit-in for an hour, went off the road after meeting with the SSP of Chandigarh

किसानों ने एक घंटे तक दिया धरना, चंडीगढ़ के एसएसपी से बैठक के बाद सड़क से हटे

Tue, 20 Jul 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in for an hour, went off the road after meeting with the SSP of Chandigarh
मुल्लांपुर (नयागांव। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भाजपा नेताओं के घेराव करने के आरोप में किसानों पर दर्ज किए गए केस के विरोध में किसानों ने सोमवार को मुल्लांपुर बैरियर पर धरना दिया। साथ ही रोड जाम कर दिया। आखिर में चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से किसानों की बैठक हुई, जिसके बाद किसानों ने अपना धरना खत्म किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किसानों ने एक घंटे के लिए मुल्लांपुर बैरियर पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का कहना था चंडीगढ़ पुलिस द्वारा उनके साथियों पर गलत मुकदमा दर्ज किया हुआ है। साथ ही अलग-अलग गांवों मे छापामारी कर किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। किसान नेताओं ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में मुकदमा वापस नहीं किया जाता है, तो एक बड़ा आंदोलन कर चंडीगढ़ शहर की सभी सीमाएं बंद कर देंगे। इसके साथ ही कुछ किसान नेताओं की एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप चहल के साथ बैठक हुई और एसएसपी ने भरोसा दिया कि छापामारी नहीं की जाएगी। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने अपना धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर बलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, हरनेक सिंह, जगजीत सिंह, हरकीरत कुराली, गुरदीप सिंह सहित सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed