फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers returned to win the battle from Delhi, announced the support of the truck union

दिल्ली से जंग जीत लौटे किसान, ट्रक यूनियन के समर्थन का एलान

Mon, 13 Dec 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers returned to win the battle from Delhi, announced the support of the truck union
धरना देते हुए। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। मांगों को लेकर आल पंजाब ट्रक यूनियन के सदस्यों की हड़ताल रविवार को सातवें दिन में शामिल हो गई। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों और पंजाबी गायकों ने धरने में योगदान डालना शुरू कर दिया है। दिल्ली में जीतकर लौटे किसानों ने ट्रक यूनियन का समर्थन का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को जब किसान नेता धरना स्थल पर पहुंचे तो फूलमाला डालकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा पुलिस के सहयोग पर एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ को भी फूलमाला डालकर सम्मानित किया गया। इस दौरन प्रसिद्ध पंजाबी गायक बाई अमरजीत ने भी ट्रक यूनियनों का समर्थन किया। किसान नेता किरपाल सिंह सियों और लखविंदर कराला ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर एक साल से ऊपर हुए संघर्ष में जीत दर्ज करने के बाद अब किसान नेता पंजाब में मांगों को लेकर संघर्ष कर रही ट्रक यूनियन का साथ देंगे। पंजाब के लोगों ने के सहयोग से ही किसानों की इतनी बड़ी जीत हुई है। उन्होंने यूनियन को भरोसा दिया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं वह उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने रोजगार किया खत्म : सोढ़ी
आल पंजाब ट्रक यूनियन की कोर कमेटी के सदस्य गुरिंदर पाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि जब से पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई है तब से यूनियनों को भंग कर उनका रोजगार खत्म कर दिया है। पहले की तरह यूनियनों को बहाल कर ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए ताकि उनके परिवारों का पालन पोषण सही ढंग से हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पंजाब की चन्नी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वह किसान आंदोलन की तर्ज पर संघर्ष तेज कर देंगे और कांग्रेसी नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed