फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers raised slogans by showing black flag to BJP workers in Laldu

बिजली कटौती का विरोध करने पहुंचे भाजपा नेताओं का किसानों ने किया विरोध

Sun, 04 Jul 2021 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised slogans by showing black flag to BJP workers in Laldu
लालड़ू। शनिवार को भाजपा पार्टी के नेता बिजली कटों को लेकर पंजाब सरकार और बिजली विभाग विरोध में आईटीआई चौक पर एकत्रित हुए। जैसे ही पाटी के नेता राज्य सरकार का पुतला फूंकने लगे तो बीच में किसान संगठन काले झंडे लेकर पहुंच गए। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने बहुत ही मुश्किल से टकराव की स्थिति पर काबू पाया। किसानों ने भी रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी कर केंद सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मिली जानकारी केेेे मुताबिक स्थानीय भाजपा मंडल लालड़ू के प्रधान राजपाल राणा के नेतृत्व में आईटीआई चौक पर टेंट लगाकर बिजली के कटों को लेकर पंजाब सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ धरना लगा रोष प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा जिला मोहाली के प्रधान सुशील राणा, राज्य महासचिव सुभाष शर्मा, मुकेश गांधी, राजीव शर्मा, गुरमीत टिवाणा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

सुशील राणा ने कहा कि बेतहाशा गर्मी में लग रहे बिजली के कटों ने आम जनता सहित किसानों को हाल से बेहाल कर परेशान कर दिया है। इस धरने के बारे में जैसे ही किसान नेता प्रेम राणा, कुलदीप सिंह, बिटटू राणा, मनजीत जलालपुर, सुभाष राणा, उदय राणा, जॉनी राणा मगरा, मावी, कुलवंत, विजयपाल आदि को पता लगा तो वे एकत्रित होकर काले झंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और जमकर भाजपा का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों गुट एक दूसरे के सामने डट गए और नारेबाजी शुरू होने से टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे थाना प्रभारी भिंदर सिंह ने स्थिति को संभालते हुए बहुत ही मुश्किल से टकराव की स्थिति पर काबू पाया और दोनों को एक दूसरे से दूर कर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के चले जाने के 10 मिनट बाद दप्पर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान नेता जसवंत सिंह कुरली, मनप्रीत सिंह अमलाला, करम सिंह बरौली और अन्य किसान मौके पर पहुंच गए और भाजपा के टेंट पर कब्जा कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका।

किसानों ने कहा कि भाजपा नेता पेट्रोल-डीजल व अन्य सामान पर बढ़ रही महंगाइ के बारे में क्यों चुप हैें। अगर वो केंद्र द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई और कृषि कानूनों का विरोध करते हैं तो वे भी उनके साथ धरना देंगे। किसानों ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा इलाके में कोई कार्यक्रम करती है तो वे भाजपा का जोरदार विरोध करेंगे। इसके लिए जिम्मेदार भाजपा नेता और स्थानीय प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed