Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers protested against not getting special girdawari of the crop done.

Mohali News: फसल की विशेष गिरदावरी न करवाने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Oct 2025 11:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against not getting special girdawari of the crop done.
लांडरां /बनूड़। चीनी वायरस और हल्दी रोग के कारण खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा जिला मोहाली के अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी कराला के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर मोहाली को मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद भी गिरदावरी नहीं करवाई गई। इसके रोष में किसानों ने राज्य सरकार, कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद इस बर्बाद हुई फसल का विशेष सर्वेक्षण नहीं करवाया गया, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्री दिवाली से पहले किसानों को बर्बाद हुई धान की फसल के चेक देने का दावा करते नहीं थकते हैं।
विज्ञापन

खेतों में चीनी वायरस के कारण खराब हुई फसल को दिखाते हुए किसान जसवीर सिंह खलोड़, सेबी खलोड़, मनजीत सिंह बिल्ला किसान औगू, लाभ सिंह, सरबजीत खलोड़, रुपिंदर सिंह रब्बी, शमशेर सिंह और अन्य किसानों ने कहा कि उनके गांव में धान की खेती करने वाले किसानों ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित बीज बोए थे। गांव के किसानों की 200 बीघा से अधिक फसल पर चीनी वायरस रोग का हमला हुआ है, जिसके कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चेतावनी दी- जल्द सर्वेक्षण नहीं हुआ तो संघर्ष करने को मजबूर होंगे
चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस बर्बाद हुई फसल का विशेष सर्वेक्षण नहीं करवाया गया तो वे किसान संगठनों के सहयोग से बड़ा संघर्ष शुरू करने पर मजबूर होंगे। बता दें कि बनूड़ क्षेत्र में चाइनीज वायरस और हल्दी रोग के कारण सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है लेकिन विभाग ने गिरदावरी नहीं करवाई है। निकटवर्ती गांव कुरड़ी के सरपंच नाहर सिंह की करीब 22 एकड़ फसल चीनी वायरस के कारण नष्ट हो गई है और क्षतिग्रस्त फसलों को किसान ने नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed