फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers protest against Centre's intervention in BBMB-CITCO

बीबीएमबी-सिटको में केंद्र के हस्तक्षेप के विरोध में उतरे किसान

Wed, 09 Mar 2022 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against Centre's intervention in BBMB-CITCO
मोहाली। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर सोमवार को पंजाब के अलग-अलग किसान संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन किया गया। यह रोष प्रदर्शन बीबीएमबी और चंडीगढ़ के सिटको में खत्म की गई पंजाब की नुमाइंदगी के खिलाफ किया गया। किसान संगठनों की ओर से करीब अढ़ाई घंटे तक डीसी ऑफिस के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और दिन प्रतिदिन कोई न कोई कदम पंजाब विरोधी उठाकर उसकी हिस्सेदारी खत्म करने पर लगी हुई है। बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में पंजाब के अधिकारियों की अनदेखी करके अन्य राज्यों के अधिकारियों लगाकर मनमाने फैसले ले रही है। जबकि बीबीएमबी पंजाब की धरती पर बना हुआ हैं और इस पर पहला हक पंजाब का बनता है, लेकिन पंजाब की सदस्यता को खत्म करके केंद्र उनसे किसान आंदोलन का बदला ले रहा है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि पहले पंजाब और अब चंडीगढ़ के सिटको में मनमानी ढंग से पंजाब के अधिकारियों की नुमाइंदगी न देकर अन्य राज्यों की तरजीह दी जा रही है और राजधानी चंडीगढ़ पर अभी तक पंजाब के अधिकारियों को तैनात किया जाता रहा है। इसमें भी केंद्र अपनी मनमानी करते हुए पंजाब के अधिकारों के खिलाफ फैसले लेकर धीरे-धीरे पंजाब के वर्चस्व को खत्म करने में लग गया है। सोमवार को 22 किसान संगठनों के कुल 300 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर कृपाल सिंह, लखविंदर सिंह, जगजीत सिंह, कुलवंत सिंह, कर्म सिंह, हरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रोफेसर मनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed