फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers celebrated Betrayal Day by protesting

किसानों ने धरना देकर मनाया विश्वासघात दिवस

Tue, 01 Feb 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated Betrayal Day by protesting
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाया गया। किसानों ने सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसान प्रधानमंत्री का पुतला लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद डीसी ईशा कालिया को सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थक लखविंदर सिंह कराला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ सीधे तौर पर विश्वासघात किया है। इसका अंदाजा किसानों को पहले से था। प्रधानमंत्री ने चुनावों के चलते किसानों का धरना खत्म करवाया था। वहीं, किसानों की जिन शर्तों पर आंदोलन वापस लिया गया था उनमें से एक भी मांग प्रधानमंत्री द्वारा नहीं मानी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एमएसपी से लेकर लखीमपुर केस के दोषियों तक का कुछ नहीं किया गया है। अपने ही देश के किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो किसान दोबारा अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली के बॉर्डरों पर पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही डीसी के नाम भी मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed