{"_id":"6209699720ecf0434e4cf973","slug":"farmers-burnt-the-effigy-of-the-center-on-the-bail-of-ashish-mishra-mohali-news-pkl4419629122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष मिश्रा की जमानत पर किसानों ने फूंका केंद्र का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष मिश्रा की जमानत पर किसानों ने फूंका केंद्र का पुतला
विज्ञापन
लांडरां। लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी अशीश मिश्रा को जमानत मिलने से भड़के किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता तो वह राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां का डटकर विरोध करेंगे।
बैरियर चौक के पास भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा के जिला मोहाली प्रधान जगजीत सिंह कराला, राजेवाल के जिला प्रधान किरपाल सिंह सियाओं, नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खलौर, लखविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, करमजीत हुलका, हरदीप सिंह बलटाना ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान चार किसानों को अपनी कार से कुचलकर मारने वाले आशीष मिश्रा की जमानत का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बेकसूर लोगों की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है। किसानों ने कहा कि अगर मोदी सरकार किसानों से फिर धक्कामुक्की करती रही तो वह संघर्ष से गुरेज नहीं करेंगे।