{"_id":"5f821ec78ebc3e9bda5370c7","slug":"farmers-and-congressmen-shut-reliance-s-petrol-pump-in-the-morning-mohali-news-pkl390580111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और कांग्रेसियों ने सुबह बंद कराया रिलायंस का पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और कांग्रेसियों ने सुबह बंद कराया रिलायंस का पेट्रोल पंप
डेराबस्सी में रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : MOHALI
Link Copied
डेराबस्सी। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य भर में किए जा रहे किसानों के संघर्ष का असर अब डेराबस्सी में बढ़ने लगा है। हलका डेराबस्सी में इस संघर्ष में यूथ कांग्रेसी नेता भी प्रदर्शनकारी किसानों के साथ डटे हुए हैं। किसानों और यूथ कांग्रेसियों ने शनिवार को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित गांव भांखरपुर में रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस की ओर से रणजीत सिंह रैडी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने किसानों के साथ मिलकर पंप के बाहर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंप के प्रबंधकों को चेतावनी दी है कि जब तक केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापिस नहीं लेती, तब तक वह पंप को किसी कीमत तक चालू नहीं होने देंगे। उन्होंने पंप के प्रबंधकों को किसानों के संघर्ष खत्म होने तक पंप को चालू नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि अगर पंप को फिर चालू किया तो इसके बाहर स्थायी धरना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि किसानों ने केंद्र सरकार पर देश में गरीबों के हकों की अनदेखी कर कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है और राज्य में रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप का घेराव करते हुए इनको बंद करवाया जा रहा है। इसके अलावा कई जगह रिलायंस के पेट्रोल पंपों के बाहर किसान स्थायी धरना दे रहे हैं। जबकि डेराबस्सी में यह पेट्रोल पंप चालू था, जिसे बंद करवाया दिया गया है। लेकिन प्रबंधकों ने दोपहर बाद पंप को दोबारा खोल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।