लांडरां- बनूड़। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद रद्द कर केंद्र सरकार ने 11 अक्तूबर से शुरू कराने का एलान किया है। सरकार के इस फैसले से किसानों और आढ़तियों में रोष है। इस कारण बनूड़ अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
उधर, सीपीएम ने केंद्र सरकार से जारी किए फरमान को तुरंत रद्द करने के लिए नायब तहसीलदार को मांगपत्र दिया। इस मौके पर गुरदर्शन सिंह खासपुर, सतपाल, मोहन सिंह, जगीर सिंह, दलेर सिंह ने कहा कि नादिरशाही फरमान ने किसानों की आशा पर पानी फेर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से अधिसूचना को रद्द कर धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की है।