{"_id":"60171a318ebc3e089d6edc9d","slug":"farmer-supporters-opposed-bjp-in-ward-27-mohali-news-pkl4024721181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-27 में किसान समर्थकों ने किया भाजपा का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-27 में किसान समर्थकों ने किया भाजपा का विरोध
विज्ञापन
भाजपा दफ्तर खुलने का विरोध करते किसान समर्थक।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। भाजपा के जीरकपुर ऑब्जर्वर गुरतेज सिंह ढिल्लों ने पिछले ही दिन अपने 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जबकि 3 उम्मीदवारों के नाम अभी ऐलान करने बाकी हैं। ऐसे में भाजपा सिंबल से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का शहर में जमकर विरोध होना शुरू हो गया है। भाजपा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होते ही उन्होंने अपने-अपने वार्ड में चुनाव प्रचार शुरू किया था। जहां रविवार को पहले ही दिन चुनाव प्रचार के दौरान सुबह वार्ड-6 में भाजपा उम्मीदवार नीतू खुराना के हक में पहुंची बीजेपी नेता रंजीता मेहता का विरोध हुआ वहीं देर शाम शिवालिक विहार जीरकपुर में भाजपा उम्मीदवार मीरा शर्मा और उनके हक में वोट की अपील करने पहुंचे भाजपा जिला प्रधान सुशील राणा और मंडल प्रधान सुशांक दुग्गल का लोगों ने कड़ा विरोध किया और उनसे वार्ड से बाहर जाने की अपील की। जैसे ही स्थिति तनावपूर्ण हुई तो एसएचओ जीरकपुर ओंकार सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे, लेकिन जब हालात बेकाबू होने लगा तो उन्हें मौके पर और पुलिस बल बुलाना पड़ा। इसके बाद किसान जत्थेबंदी और भाजपा के नेताओं को एसएचओ ने समझाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
लोग बोले- चुनाव चिन्ह से है दिक्कत
दरसअल केंद्र सरकार की ओर से तीन खेती बिल पास करने के बाद उनके खिलाफ किसान आंदोलन शुरू हुआ और पंजाब हरियाणा के अलावा यूपी राजस्थान से भी किसानों ने दिल्ली बॉर्डर घेरकर खेती बिल को रद्द करने की मांग रखी है। इसका विरोध अब आम जनता भी करने लगी है। नगर परिषद चुनाव में भाजपा सिंबल से चुनाव लड़ने वालों का लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। रविवार को भाजपा उम्मीदवार मीरा शर्मा जब अपने हक में वोट मांगने शिवालिक विहार पहुंची तो उनका विरोध शुरू हो गया ऐसे में जब उन्हें वार्ड से बाहर जाने को कहा गया तो उन्होंने भाजपा प्रधान सुशील राणा और मंडल प्रधान सुशांक दुग्गल को मौके पर बुलाया। लोगों ने उनसे कहा कि उन्हें तुमसे नहीं तुम्हारे चुनाव चिन्ह से दिक्कत है अगर वह आजाद खड़े होकर वोट मांगने आएं तो वह उनका दिल से साथ देंगे।
कोट्स
किसान संगठन से जुड़े सभी किसान हमारे भाई हैं, जो कुछ भी हो रहा है वह कांग्रेस और अकाली की गंदी राजनीति के कारण हो रहा है। जोकि किसानों को उकसा कर उनके चुनाव प्रचार में भेज रहे हैं। -सुशील राणा, जिला प्रधान भाजपा।