{"_id":"65d6661e67fa82fbf00128c6","slug":"farmer-leaders-come-out-in-support-of-account-holders-in-case-of-axis-bank-manager-embezzlement-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111827-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एक्सिस बैंक मैनेजर गबन में खाताधारकों के समर्थन में उतरे किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एक्सिस बैंक मैनेजर गबन में खाताधारकों के समर्थन में उतरे किसान नेता
विज्ञापन
नयागांव। मुल्लांपुर में न्यू चंडीगढ़ के गांव बांसेपुर में एक्सिस बैंक खाताधारकों ने बैंक मैनेजर गौरव शर्मा की ओर से किए गए गबन के आठवें दिन बुधवार को बैंक के सामने प्रदर्शन कर पक्का धरना दे दिया है। गुस्साए खाताधारतों ने बैंक प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि बैंक कर्मी उनके खतों से निकले पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। जबकि उन्होंने सभी दस्तावेज बैंक को मुहैया करवा दिए हैं। इस अवसर पर इलाके के कई संगठनों और किसान नेताओं ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इसमें भारतीय किसान यूनियन पुआध चंडीगढ़ सर्कल प्रधान तरुणवीर सिंह, सर्ब सहमति संघर्ष कमेटी के प्रधान दिलभाग सिंह, मनजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। सभी संगठनों ने इलाके की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के खिलाफ भी एतराज जताते हुए कहा कि गांव वालों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी होने के बाद उनके परिवार सदमे में हैं लेकिन मंत्री ने एक बार भी उनकी सुध नहीं ली। ऐसे में अब मंत्री का भी इलाके में आने पर विरोध किया जाएगा।20 दिन में पैसे नहीं लौटाए तो 20 को घेरेंगे चंडीगढ़ की सभी ब्रांच
बुधवार को भी खाताधारकों ने बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बैंक कर्मियों से कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। इस पर उन्होंने नारेबाजी की और बैंक के सामने टेंट लगाकर पक्का धरना दे दिया है। इस मौके पर उन्होंने फैसला किया कि अगर 20 दिनों में उनके पैसे नहीं लौटाए तो वे चंडीगढ़ और अपने कंडी क्षेत्र की सभी एक्सिस बैंक की ब्रांचों का घेराव करेंगे और गांव बांसेपुर की ब्रांच में ताला लगा देंगे।
बंगाल की कंपनी में ट्रांसफर किए लाखों, जांच जारी
वहीं, इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आरोपी मैनेजर के उन बैंकों के खातों की जांच में जुटी है, जिनमें उसने पैसे ट्रांसफर किए थे। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी बैंक मैनेजर ने बंगाल में एक कंपनी में लाखों रुपये ट्रांसफर किए थे, इसकी जांच हो रही है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक और व्यक्ति को शक के आधार पर राउंडअप किया है, बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति का बैंक मैनेजर से लेनदेन चलता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी मैनेजर जल्द पुलिस की पकड़ में होगा।