फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family went to Dehradun, jewelry and car stolen from home

देहरादून गया था परिवार, घर से लाखों के गहने और गाड़ी चोरी

Wed, 17 Mar 2021 01:55 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Family went to Dehradun, jewelry and car stolen from home
जीरकपुर। ब्लॉक-जी एरोसिटी के बंद पड़े घर से लाखों रुपये के गहने और पार्किंग में खड़ी गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के मालिक राजिंद्र चोपड़ा परिवार सहित देहरादून गए हुए थे। उनके माली ने चोरी की सूचना उन्हें दी।
विज्ञापन

राजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी बेटी शिवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। नौ मार्च को वह अपने बेटे से मिलने देहरादून गए थे। 14 मार्च को उनके माली ने फोन कर बताया कि पार्किंग से गाड़ी गायब है और घर के ताले भी टूटे हुए हैं। घर आकर देखा तो बेडरूम की अलमारी में रखे कपड़े बिखरे पड़े थे और गहने गायब थे। जांच अधिकारी का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed