फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family visits neighbors, thieves break into house; one caught, the other escapes

Mohali News: पड़ोस में गया परिवार, घर में घुसे चोर<bha>;</bha> एक पकड़ा, दूसरा भागा

Sun, 27 Sep 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Family visits neighbors, thieves break into house; one caught, the other escapes
जीरकपुर। दयालपुरा के विक्टोरिया गार्डन में एक घर से कीमती गहने चोरी हो गए। परिवार पड़ोस में श्री अखंड पाठ में शामिल होने गया था, तभी दो युवक घर में घुस गए। शिकायतकर्ता सुखविंदर सैनी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरी के बाद दोनों युवक भागने लगे। आसपास के लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, उसका साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह तूर ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। इस घटना से सोसाइटी के लोगों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed