{"_id":"67f033b3e0c4e4d4a80e67ab","slug":"family-attacked-in-village-kailon-due-to-old-enmity-case-registered-against-12-people-mohali-news-c-71-1-mli1005-127458-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुरानी रंजिश में गांव कैलों में परिवार पर हमला, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुरानी रंजिश में गांव कैलों में परिवार पर हमला, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। पुरानी रंजिश में गांव कैलों में एक परिवार पर कातिलाना हमला करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 115(2), 351(2), 191 (3), 190 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कुलवीर सिंह उर्फ मिट्ठू, बलतेज सिंह उर्फ सोनी, सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खी, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गगनदीप सिंह उर्फ गग्गा, सोनू, बलविंदर सिंह उर्फ बंटी कालिया, नायब, गुरसेवक सिंह उर्फ सन्नी, नरिंदर सिंह उर्फ भिंडी, हरजोत सिंह, मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मामले में कुछ अज्ञात भी शामिल हैं।
शिकायतकर्ता बलजिंदर सिंह बंटी निवासी गांव कैलों ने बताया कि 30 मार्च को उनके घर में घुसकर 25 से 30 लोगों ने तलवारों, गंडासी व बेसबैट से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार 30 मार्च को 7 बजे उसके पिता गुरमीत सिंह और माता हरविंदर कौर घर के बाहर रोजाना की तरह बैठे थे। उसी दौरान कुलवीर सिंह, सुखप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उनके घर के सामने से गुजरे। उन्होंने पास आकर ललकारा कि इनसे बदला लेना है। माता-पिता लड़ाई के डर से अंदर चले गए।
उन्होंने चाचा सुखदेव सिंह को सारी बात बताई। सुखदेव सिंह ने सरपंच के घर जाकर उनकी शिकायत की। इसके बाद आश्वासन दिया कि उन पर हमला नहीं होगा। रात करीब 9 बजे घर के बाहर कुलवीर, सुखप्रीत सिंह, मनप्रीत, बलविंदर सिंह बंटी कालिया व गगनदीप आए और उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने मेन गेट को तोड़ दिया। अंदर घुसकर चाचा सुखदेव सिंह पर हमला कर दिया। जब उसकी बहन सतविंदर कौर उसे बचाने आई तो उस पर भी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद ताया अवतार सिंह पर भी तलवार से हमला कर दिया। उसकी बड़ी बहन मंदीप कौर को कमरे से बाहर लाकर थप्पड़ मारे। उसकी मां परमजीत कौर पर भी हमला किया।