{"_id":"68f93cf8c348da43b305ba59","slug":"family-attacked-in-baltana-woman-and-daughter-beaten-clothes-torn-mohali-news-c-71-1-mli1010-134788-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना में परिवार पर हमला<bha>;<\/bha> महिला-बेटी से की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना में परिवार पर हमला<bha>;</bha> महिला-बेटी से की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
Thu, 23 Oct 2025 01:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के मॉडर्न एन्क्लेव में दिवाली की रात एक परिवार पर हमला करने और महिला-बेटी से बदसलूकी करने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़ित ने बलटाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए कि रात को वह अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। उनके पड़ोसी हैप्पी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उनके घर के बाहर पटाखे जला रहे थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बार-बार मना करने के बावजूद आरोपियों ने उनकी सीएनजी गाड़ी के नीचे जानबूझकर पटाखे फेंके। विरोध करने पर हैप्पी अग्रवाल ने गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान जब उनकी बेटी और पत्नी बीच-बचाव के लिए आईं, तो उन पर भी हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नशे में धुत्त हैप्पी अग्रवाल ने उनकी 17 वर्षीय बेटी के कपड़े फाड़ने और उसे बेइज्जत करने की कोशिश की। वहीं संतोष अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल ने उनकी पत्नी के सिर के बाल खींचकर दीवार से दे मारा। पूरे परिवार ने अभद्र गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं।
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने 100, 112 और पुलिस चौकी के नंबर पर भी कॉल की लेकिन कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। अगली सुबह भी आरोपी परिवार ने उन्हें फिर धमकाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें अपनी बेटी की सुरक्षा की चिंता है, क्योंकि वह इस घटना के बाद मानसिक रूप से बहुत भयभीत है और अब घर से बाहर निकलने से डरती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कल सुबह दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों की तरफ से शिकायत आई है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई कानून के हिसाब से की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी