फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Families of organ donors should be honored with national and state awards.

Mohali News: अंगदानियों के परिवार नेशनल व स्टेट अवाॅर्ड से हों सम्मानित

Thu, 23 Nov 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Families of organ donors should be honored with national and state awards.
पंचकूला। हितैषी फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से आग्रह किया है कि मरणोपरांत अंगदान करने वाले दानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। अंगदानियों के परिवार नेशनल, स्टेट अवाॅर्ड से सम्मानित हों। फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत हितैषी ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। भारत हितैषी ने बताया कि सितंबर में अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए तमिलनाडु सरकार ने अंगदानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की अनोखी पहल की है। हमारे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता के अभाव और हमारी रूढ़िवादी सोच के कारण केवल 1.4 प्रतिशत जनसंख्या ही अंगदान के लिए अपना नाम रजिस्टर करवा पाई है और यही कारण है कि देश में हर वर्ष लाखों जरूरतमंद मरीज अंग न मिलने के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। हितैषी फाउंडेशन के महासचिव चरणजीत आहूजा ने बताया कि हमारे देश में अंधेपन के शिकार एक करोड़ 20 लाख लोगों में से 32 लाख बच्चे हम सब की तरफ इस उम्मीद से बाहें फैला रहे हैं कि हम अपनी मृत्यु के बाद उन ऐसे नेत्रहीन बच्चों को अपने नेत्रदान से ज्योति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

एक इंसान के अंगदान से आठ लोगों को मिल सकती है नई जिंदगी
संयोजक नरेश गलहोत्रा में बताया कि हर साल करीब डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर जाते हैं और अगर दुर्घटना में घायल हुए ऐसे लोग जिन्हें अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित कर दिया जाता है तो ऐसे एक इंसान के अंगदान से आठ लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है। इस अवसर पर संजय आहूजा, फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डाॅ. एस कुमार, मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता, बीएम कौशिक, केवल वशिष्ठ, संगठन सचिव सुभाष शर्मा, मार्ग दर्शक अमित गुप्ता, कुसुम अरोड़ा, शिवकुमार वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed