फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   False information on fire ignited the fire brigade

आग लगने की झूठी सूचना ने फायर ब्रिगेड के उड़ाए होश

Tue, 04 Aug 2020 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
False information on fire ignited the fire brigade
नयागांव। छोटी करोड़ नयागांव विवेकानंद स्कूल में आग लगने की झूठी सूचना ने खरड़ से आए दमकल विभाग कर्मियों को एक घंटे तक खूब छकाया। दमकल विभाग को किसी राहगीर ने फोन पर 7.10 पर आग लगने की सूचना दी थी। जिसके बाद खरड़ से दमकल विभाग की टीम आनन-फानन में आग बुझाने के लिए नयागांव पहुंची। लेकिन वहां पर आग लगने की कोई बात सामने नहीं आई। इस बारे में नगर काउंसिल नयागांव के पास दमकल विभाग के कर्मियों ने अन्य लोगों से भी आग लगने संबंधी पूछा तो सभी ने ऐसी किसी घटना से मना किया। दमकल विभाग कर्मी अवनींद्र सिंह, गगनप्रीत सिंह, निखिल पाठक, रमन मेहता, कुलजिंदर सिंह और विक्रम सिंह ने बताया कि जिस राहगीर ने उन्हें आग लगने की सूचना दी थी उसने लोगों की सुनी सुनाई बात पर यकीन कर बड़ी घटना से बचाने के लिए हमें जानकारी दी थी। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी वापस खरड़ की ओर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed