फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake Para Medical Council office sealed in Nayagaon

Mohali News: नयागांव में फर्जी पैरा मेडिकल काउंसिल का ऑफिस सील

Sun, 24 May 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fake Para Medical Council office sealed in Nayagaon
नयागांव। डीसी के आदेशों पर एसडीएम की अगुवाई में पुलिस ने नयागांव इलाके में चल रहे फर्जी पैरा मेडिकल काउंसिल के ऑफिस को सील कर दिया। इस संस्था पर पैरामेडिकल कर्मियों का अवैध पंजीकरण करने और फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर आम जनता को गुमराह करने के गंभीर आरोप हैं। यह संस्था पंजाब सरकार द्वारा कभी मान्यता प्राप्त नहीं रही। इसके बावजूद यह ‘पैरा मेडिकल काउंसिल पंजाब’ के नाम से संचालित की जा रही थी। इससे पहले यह मोहाली के फेज-7 स्थित एससीओ-37 से चल रही थी, जिसे बाद में नयागांव के नाडा रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इस मामले में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग ने 28 फरवरी 2017 को इस संबंध में पत्र जारी किया था, जबकि 5 जनवरी 2018 को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज की गई थी। उस समय फेज-7 कार्यालय पर छापा मारने के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट, मोहरें और कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए थे और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed