{"_id":"694317d59e0e92b55601a394","slug":"fake-milk-and-cheese-pose-a-health-risk-deputy-mayor-demands-strict-action-from-cm-mohali-news-c-71-1-spkl1025-136937-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नकली दूध-पनीर से सेहत पर खतरा, डिप्टी मेयर ने सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नकली दूध-पनीर से सेहत पर खतरा, डिप्टी मेयर ने सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग
Thu, 18 Dec 2025 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन कम, फिर भी हर गली में दूध-पनीर की बिक्री, फूड सेफ्टी व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में खुलेआम बिक रहे नकली दूध और केमिकल से बने पनीर से लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस मुद्दे को लेकर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मिलावटी दूध और पनीर अब सिर्फ धोखाधड़ी नहीं, बल्कि जानलेवा समस्या बन चुके हैं। बेदी ने सवाल उठाया कि मोहाली और आसपास के इलाकों में पशुपालन बेहद कम होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में दूध और पनीर आखिर आ कहां से रहा है। न सरकार के पास इसका स्पष्ट आंकड़ा है और न ही जनता को सही जानकारी।
डिप्टी मेयर ने बताया कि मिलावटी उत्पादों के सेवन से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग को मजबूत करने, नियमित सैंपलिंग और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोगों की सेहत की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।