फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake jeans sold by putting stickers of branded companies

नकली जीन्स पर ब्रांडेंड कंपनियों के स्टिकर लगाकर बेचने वाला काबू

Fri, 29 Apr 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fake jeans sold by putting stickers of branded companies
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने नकली जीन्स पर ब्रांडेड कंपनियों के स्टिकर लगाकर मार्केट में सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनय सूरी के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर-82 से अपना स्टोर चलाता है। पुलिस ने आरोपी पर कॉपी राइट एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोहाना पुलिस थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम स्थित नेत्रिका कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शिकायत मिलने पर सोहाना पुलिस अधिकारियों की टीम ने सेक्टर-82 स्थित जेएलपीएल के प्लाट नंबर-185 में जाकर छापामारी की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्टोर में पड़े सामान को जब्त कर लिया और इसके बाद कंपनी प्रबंधकों से जब्त किए सामान की जांच करवाई तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर स्टोर में रखे सामान को जब्त करके अपने साथ ले गई।
गुरुग्राम स्थित नेत्रिका कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधकों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लिवाइस कंपनी को पिछले लंबे समय से मोहाली जिले से मिलने वाले ऑर्डरों में भारी कमी आ रही थी। वहीं इसको लेकर जब मार्केट में स्थित शोरूम में जाकर स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि कोई व्यक्ति नकली कपड़ों पर लिवाइस कंपनी के स्टिकर लगाकर सप्लाई करके कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहा है। इस मामले का असल खुलासा उस समय हुआ जब कंपनी के अधिकारी ने ग्राहकों से मिलने वाली शिकायतों को लेकर लोगों से सीधा संवाद किया। जबकि ऐसी शिकायतें एक जगह से नहीं, बल्कि आसपास लगने वाले शहर में स्थित नॉमी मॉल्स के शोरूमों में से भी मिली कि लिवाइस कंपनी के स्टिकर लगाकर नकली जीन्स बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed