फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Facilities being provided till the third generation of freedom fighters

Mohali News: स्वतंत्रता सेनानियों की तीसरी पीढ़ी तक दी जा रही सुविधाएं

Tue, 07 Mar 2023 08:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Facilities being provided till the third generation of freedom fighters
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने गिनाईं योजनाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों की तीन पीढ़ियों तक दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। जौड़ामाजरा आप विधायक गुरदित सिंह सेखों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों संबंधी पूछे प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

गुरदित सेखों ने जानना चाहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को कितनी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं और पंजाब में कितने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकारी पक्की या कांट्रैक्ट आधार पर नौकरी दी गई है? इस जवाब में जौड़ामाजरा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों की तीसरी पीढ़ी तक 9400 रुपये मासिक पेंशन, सरकारी नौकरी में ग्रुप ए, बी, सी व डी में सीधी भर्ती, मेडिकल व टेक्निकल कालेजों में दाखिले में एक फीसदी आरक्षण और पूडा, गमाडा आदि की ओर से घोषित प्लाट व मकानों में 2 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा इनडोर इलाज पर आए खर्च की प्रतिपूर्ति, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा और हाईवे पर टोल टैक्स से छूट दी गई है। साथ ही, एक किलोवाट तक घरेलू बिजली पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा भी दी जा रही है। जौड़ामाजरा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्य जिन्हें कांट्रैक्ट आधार पर भर्ती किया गया है, को सरकारी मकान अलाट करने की कोई योजना लागू नहीं है।
विज्ञापन


सेखों ने पूरक प्रश्न के जरिये कहा कि एक स्वतंत्रता सेनानी के घर की छत नहीं है। उनके लिए एक विशेष पैकेज की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस पर मंत्री ने कहा कि वह कई जगह स्वतंत्रता सेनानियों के घर गए हैं, बाकी जगह भी खुद जाकर देखेंगे। इस पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि इन स्वतंत्रता सेनानियों का हम कर्ज नहीं चुका सकते। जिस स्वतंत्रता सेनानी को किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। स्पीकर ने कहा कि इन परिवारों को अप्लाई न करना पड़े, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed