फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Excise department took action against serving liquor without license in Sector-125

Mohali News: सेक्टर-125 में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर एक्साइज विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 15 Apr 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Excise department took action against serving liquor without license in Sector-125
खरड़। सेक्टर-125 के न्यू सन्नी एनक्लेव में अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में एक्साइज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने एईटीसी अशोक चालोत्रा और ईटीओ दीवान चंद के निर्देशों पर इलाके के विभिन्न ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान चिकन लवर नामक एक ढाबा खुलेआम एक्साइज नियमों का उल्लंघन करता मिला। जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक बिना किसी वैध परमिट या लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोस रहा था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, ढाबे के बाहर कुर्सियां लगाकर लोगों को सार्वजनिक रूप से शराब पीने की अनुमति दी जा रही थी, जो कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर ने तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी ढाबा या फास्ट फूड आउटलेट बिना वैध लाइसेंस के शराब परोसता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed